सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से पुलिस ने एक कट्टा के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एकवारी निवासी संजय सिंह के पुत्र विक्की कुमार को एक पकड़ा.थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कट्टा के साथ विक्की कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
