सहार.
स्थानीय पुलिस ने एकवारी से एक आरोपित को पूर्व में चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज. बता दें कि जनवरी माह में अनुआ निवासी उमाशंकर राय के पुत्र मृत्युंजय राय उर्फ छोटू के बंद घर से ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी की गयी थी, जिसको लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया था.इस मामले में पुलिस ने अनुआ निवासी सुमीर सिंह यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव को पुलिस ने एकवारी से गिरफ्तार किया, जो 30 जनवरी को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. हालांकि कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में अनुआ निवासी जयराम सिंह यादव के पुत्र नमूना सिंह यादव उर्फ भकउआ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
