ट्रक ड्राइवर से लूटकांड मामले में फरार दो आरोपित धराये

चांदी थाना क्षेत्र के रुपचकिया गांव के समीप 24 जनवरी को हुई थी घटना

आरा.

चांदी थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूटकांड मामले में फरार द्वारा दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भदवर गांव एवं दूसरे की गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव से हुई. गिरफ्तार आरोपितों में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी उमेश यादव का पुत्र चंदन कुमार एवं उसी गांव के निवासी अनिल राय का पुत्र मनीष कुमार शामिल है.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा दी गयी. बता दें कि बीते माह 24 जनवरी को सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के समीप चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी एक ट्रक ड्राइवर से हथियार के बल पर बीस हजार रुपये लूट ली गयी थी, जिसके बाद जोकटा गांव निवासी पीड़ित ट्रक ड्राइवर द्वारा दो अज्ञात के खिलाफ चांदी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में मनीष कुमार एवं चंदन कुमार का नाम आया था. दोनों उसी समय से फरार चल रहे थे..पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों कोईलवर एवं चांदी थाने में दर्ज लूट कांड मामले में आरोपित रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >