सहार.
स्थानीय पुलिस ने नासरीगंज-सकरड्डी मुख्य मार्ग पर लोदीपुर पुल के पास से लगभग 50 लीटर महुआ शराब एवं बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार गश्ती दल ने शुक्रवार की शाम में शक के आधार पर एक बाइक सवार की जांच की. जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक पर रखी भारी मात्रा में शराब बरामद की, जिसके बाद पुलिस ने धंधेबाज खंडाव निवासी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, बाइक और शराब जब्त कर ली. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कृष्णा चौधरी नामक व्यक्ति को लगभग 50 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
