अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-पटना फोरलेन पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने पटना निवासी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतका पटना जिले के छोटी हवेली सुल्तानपुर दानापुर कैंट निवासी स्व.इस्माइल अंसारी की 58 वर्षीया पुत्री जरीना खातून है.

वह दानापुर में फल बेचकर अपना भरण पोषण करती थी. इधर, मृतका के नाती सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह दानापुर से कोईलवर आयी थी. उसके बाद कोईलवर से पैदल रसभरी (मक्कों) खरीदने के लिए कायमनगर बाजार आ रही थी. उसी दौरान कायमनगर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके बाद गीधा थाना पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे. तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका की शादी हो चुकी थी किसी कारण से उसका तलाक हो गया था. वह अपने मायके में ही रहती थी. उसे कोई संतान भी नहीं था. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >