जहर खाने से किशोरी की मौत, घर में मचा कोहराम

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में सोमवार की सुबह जहर खाने से एक किशोरी की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी प्रवेश कुमार की पुत्री झागरू कुमारी है.

इधर, इलाज के लिए लेकर आये स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मां की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गयी थी. वह उदवंतनगर में उन्हीं लोगों के साथ रहती थी. सोमवार की सुबह उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात स्थानीय लोग उसके शव को वापस गांव ले गये. हालांकि उसने विषपान क्यों किया. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद किशोरी के घर में कोहराम मच गया है. मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >