सदर अस्पताल में हाइमास्ट लाइट का सांसद ने किया उद्घाटन

शनिवार को दूसरे दिन आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का उद्घाटन किया.

आरा. शनिवार को दूसरे दिन आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का उद्घाटन किया. नवादा महादलित टोला और जवाहर टोला में क्रांति पार्क के पास सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. जो स्थानीय महादलित समाज के लोगों के लिए सौगात है. उनके बेटी-बेटा की शादी-ब्याह या अन्य अवसरों पर इसका उपयोग किया जा सकता है. शनिवार को सदर अस्पताल आरा में अपने निधि के 5 लाख से प्रतिष्ठापित हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया. जिससे जिले हर कोने के सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे रोगियों और उनके परिजनों के लाभ पहुंचेगा. इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले विकास के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं. इसी क्रम में कल महादलित समाज के लिए दो सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया और आज रोगियों और अस्पताल के अधिकारियों के मांग पर सदर अस्पताल प्रांगण में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपवली, छठ तक जिले के सभी चट्टी बाजार जगमग होंगे. सांसद निधि से 60 लाइटें लगाया जा रहा है. लगभग 35 जगहों पर लाइट का फाउंडेशन बन कर तैयार है. इस कार्यक्रम में माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय, राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, सुधीर कुमार, दिलराज प्रीतम, निरंजन केशरी, रौशन कुशवाहा, सुमित कुमार, चंदन कुमार, दीनानाथ सिंह सहित अन्य कई प्रमुख लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >