खेत में बीज डालने गये युवक की बिजली के करेंट से मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव में मंगलवार की सुबह बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत छात्र संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी राज कुमार सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सर्वदेव कुमार है.

वह बीए पार्ट वन का छात्र था. इधर, मृतक के चाचा अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में बीज डालने गया था. खेत के समीप ही बिजली का पोल भी गड़ा हुआ है. बीज डालने के दौरान उसका हाथ पोल से स्पर्श कर गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आकर घायल हो गया. वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत युवक अपने दो भाई व एक बहन में मांझिल था. उसके परिवार में मां रेखा देवी, भाई सूरज कुमार एवं बहन सोनी कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां रेखा देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >