शाहपुर में भेड़ चरा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गयी जान

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा

.आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी हाइ स्कूल के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन में भेड़ चरा के घर वापस लौट रहे चरवाहे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्व.जगनारायण पाल के 66 वर्षीय पुत्र एकराम पाल थे एवं वह भेंड पालन करते थे. इधर मृतक के भतीजे मंटू पाल ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब सात बजे भेड़ चराने के लिए बधार में गये थे. शाम करीब सात बजे जब वह भेड़ चरा कर वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान बिलौटी हाइ स्कूल के समीप फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतक की पत्नी की मौत 30 वर्ष पूर्व हो गयी थी और शादी के बाद उन्हें कोई संतान नहीं था. वह अपने भाई एवं भतीजे के साथ ही रहते थे. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >