arrah news : बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की गयी जान

arrah news : धोबहा थाने के बसंतपुर गांव स्थित काली मंदिर के पास हुई घटना

आरा. जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित काली मंदिर के समीप शौच करने गये युवा किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी हरेराम सिंह का 33 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार सिंह है. वह पेशे से किसान था. इधर, मृतक के चाचा जय प्रकाश सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह शौच करने के लिए गया था, जहां पैर फिसल जाने के कारण वह बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया. इसके बाद वहां मौजूद बच्चों ने हो-हल्ला करना शुरू किया, तब जाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे बाढ़ के पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां रेणु देवी व एक भाई रुणा सिंह एवं एक बहन अंजू सिंह है. घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया. उसकी मां रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >