आरा.
गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायल युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र मुदस्सिर है. इधर घायल युवक के परिजन ने बताया कि रविवार की सुबह बाजा बजाने के लिए पलक इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था. उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
