शहर के बेगमपुर छठ घाट पर बच्चा डूबा, तलाश जारी

आक्रोशित लोगों ने धरहरा पुल पर आगजनी कर जताया विरोध

आरा.

नगर थाना अंतर्गत खतरनाक घोषित बेगमपुर गांगी नदी घाट पर पानी में एक बच्चा डूब गया. हालांकि देर रात तक उसे नदी से निकाला नहीं जा सका था. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध में धरहरा पुल पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी. बाद में थानाध्यक्ष देवराज राय के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार बेगमपुर घाट पर नीरज कुमार डूब गया. स्थानीय लोगों द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाने को लेकर आगजनी कर विरोध करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंचे. उन्होंने कहा कि रात होने के कारण एनडीआरएफ टीम नहीं आ सकी. सुबह खोजबीन के लिए टीम उपलब्ध रहेगी. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >