तरारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज

फुटबॉल क्लब बिहटा और ननौउर टीम के बीच फाइनल मुकाबला

तरारी .

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राम प्यारी स्मारक मैदान सिकरहटा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबलाें में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. फुटबॉल क्लब बिहटा और ननौऊर की टीम फाइनल में पहुंची. दोनों टीमों के बीच आज शनिवार को खिताबी मुकाबला होगा. इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में बिहटा का मुकाबला बागर के साथ हुआ. बिहटा की टीम 3-0 से जीते दर्ज की. वहीं, ननौउर फुटबॉल क्लब का मुकाबला सिकरहटा फुटबॉल क्लब के साथ हुआ. रोमांचक मुकाबले में ननौउर फुटबॉल क्लब की टीम ने सिकरहटा फुटबॉल क्लब को 5-0 से पराजित कर दिया. फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को कल समापन समारोह में 11 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. बेहतरीन प्रदर्शन के करने वाले खिलाड़ी को 11 सौ रुपया इनाम मिलेगा.10 फरवरी से चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता मैच देखने के लिये मैदान में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे. कार्यक्रम के आयोजन में पैक्स अध्यक्ष सिकरहटा अवधेश लाल उर्फ पप्पू लाल ,मुखिया प्रतिनिधि वसीर आलम ,पूर्व मुखिया प्रकाश राम, समिति प्रतिनिधी संत सिंह, अनुज केसरी, साहिल कुमार आदि ने मैच के सफल आयोजन के लिए सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >