सिन्हा में शिव परिवार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर हुई जलभरी

कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा से भरा जल

बड़हरा.

प्रखंड क्षेत्र के सिन्हा बाजार स्थित शिव परिवार, काली जी एवं संकटमोचन मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य जलभरी सह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भाग लिये.

हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजा और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. यज्ञशाला के पीठाधीश्वर सह यज्ञाधीश स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर से यात्रा प्रारंभ हुई, जो लक्ष्मीपुर गांव होते हुए बक्सर-कोईलवर तटबंध के रास्ते गंगा नदी घाट पहुंची. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे. पूरे मार्ग में ‘जय शिव शंकर’ और ‘जय मां काली’ के जयघोष गूंजते रहे, पैदल चल रहीं महिलाओं ने भक्ति गीत और माता रानी के भजन गाकर माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया. छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को कलश यात्रा, 3-4 फरवरी को जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास एवं फलाधिवास, 5 फरवरी को नगर भ्रमण तथा 6 फरवरी को रुद्राभिषेक के साथ प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा होगा. तीन से 7 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से बनारस से आए स्वामी महेंद्र स्वरूप जी महाराज एवं घांघर मठिया के महंत स्वामी बैकुंठनाथ स्वामी जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जायेगा. यज्ञ में आए साधु-संतों व श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यज्ञ समिति द्वारा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >