राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अव्वल आने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उदवंतनगर.

प्रखंड परिसर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, क्वीज तथा पीबीएल मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया.

राष्ट्रीय आविष्कार के तहत बच्चों ने विज्ञान विषयक अपने-अपने प्रदर्शनी प्रस्तुत की तथा उसकी उपयोगिता एवं उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी. विज्ञान प्रदर्शनी, क्वीन तथा पीबीएल में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत वर्ग नवम से 12वीं तथा छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने विज्ञान, गणित तथा क्वीज में शामिल हुए. वहीं, पीबीएल के तहत छठी से आठवीं वर्ग के बच्चों ने गणित व विज्ञान विषयक प्रतियोगिता में शामिल हुए. निपुण कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय आयोजन के विज्ञान व क्वीज के तहत क्वीज (9-12) विषय में हाइ स्कूल बेलाउर के विवेक कुमार, विज्ञान (9-12) में हाइ स्कूल कसाप के अभिनव कुमार व मनीष कुमार, (6-8) वर्ग के गणित विषय में प्रखंड कालोनी उदवंतनगर के अमन राज, (6-8 ) वर्ग से उ म वि असनी के आरुषि कुमारी तथा गणित विषय से उमवि दरियापुर के हर्षित कुमार तथा पीबीएल के तहत वर्ग 6-8 से विज्ञान विषय के तहत जीएमएस उदवंतनगर के रितिक कुमार तथा गणित विषय में मध्य विद्यालय केशोपुर के रानी कुमारी को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया. निर्णायक मंडल में मनोज किरण, नितिन कुमार, रिजवान अख्तर, सुनील कुमार, नम्रता राय मुख्य थे. मौके पर डीपीओ चंदन प्रभाकर, राधेश्याम ओझा, सुरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार,आरती कुमारी, शशिकांत उपाध्याय मुख्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >