फुटपाथी दुकानदारों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

गड़हनी.

अतिक्रमण के दौरान उजाड़े गये गड़हनी बनास नदी पुल से उतर के फुटपाथी दुकानदारों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में व्यवसायी संघ के बैनर तले किया गया.

धरना के दौरान दुकानदारों ने मांग कर रहे थे कि अतिक्रमण द्वारा उजाड़े गये फुटपाथी दुकानदारों को पुनः स्थायी जगह देने, बैरिकेडिंग के अंदर कच्चा दुकान गुमटी या झोंपडी लगा कर देने, फुटपाथी दुकान के पीछे बिहार सरकार जमीन है, उसकी जांच करने, पुलिस प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदार को धमकी व परेशान न किया जाए, जरूरत के अनुसार मापी पहले से रहे दुकानदार का दुकान लगाने देने सहित पांच मांगें थीं. व्यवसायी संघ अध्यक्ष ने कहा कि जितने भी फुटपाथी दुकानदारों को अतिक्रमण के दौरान उजाड़ा गया है, सबको स्थायी जगह दिया जाये. सभी फुटपाथी दुकानदार गरीब हैं और दुकान से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. किसी के बहकावे में आकर इन दुकानदारों को तंग न किया जाये. सभी दुकानदार नगर पंचायत के द्वारा लगाये बैरिकेडिंग के अंदर अपनी दुकान लगाएं हैं. वहीं, धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी को एक ज्ञापन सौंपा उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जब आपलोग बैरिकेडिंग के अंदर है, तो कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. आप लोग एक बार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से भी मिल लीजिए मैं बोल देती हूं. इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मो निक्कू उर्फ सोनू, मिथलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मो मुर्तजा अली, सोनू साह, जितेंद्र प्रसाद सहित कई दुकानदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >