छापेमारी में घर से चार कारतूस व लाखों रुपये नकद बरामद

बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

बिहिया.

बिहिया पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार कारतूस और लाखों रुपये नकद बरामद की. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. पकड़े गये अभियुक्त का नाम विकास गोंड है, जो कि बेलवनिया गांव निवासी गुप्तेश्वर गोंड का पुत्र है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलवनिया बाजार स्थित एक घर में हेरोइन का कारोबार किया जाता है. सूचना पाकर पुलिस ने थानाध्यक्ष आदित्य कुमार व पीएसआइ रामस्वरूप यादव दल-बल के साथ घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान हेरोइन तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन एक बॉक्सा से चार कारतूस और दो लाख 74 हजार 310 रुपये नकद बरामद किया गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कारतूस और पैसा कहां से आया और कैसा पैसा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >