गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर दंपती समेत तीन की पिटाई, केस दर्ज

तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव में हुई घटना

आरा.

तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव में गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर दंपती सहित तीन की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद दंपती को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव निवासी सुदामा साह, उनकी पत्नी सरस्वती देवी एवं पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं. इधर सुदामा साह ने बताया कि उनके भाई से ही जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह जब वह अपने भाई से गाली-गलौज कर रहे थे, तभी उनके पड़ोसी सुरेंद्र साह की पत्नी ने कहा कि तुम हम लोगों को गाली क्यों दे रहे हो. इसके बाद उसने अपने पति व बेटे को घर बुला लिया, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उक्त पड़ोसी द्वारा तीनों लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गयी. मारपीट के दौरान सुदामा साह का दाहिना हाथ फैक्चर कर गया एवं उनकी पत्नी सरस्वती देवी को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी सुदामा साह ने अपने पड़ोसी सुरेंद्र साह एवं उनके साथ रहे अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से मारकर तीनों लोगों को जख्मी करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >