एक्सिस बैंक लूटकांड का आरोपित व 50 हजार का इनामी सूरज गिरफ्तार

छह दिसंबर, 2023 को पकड़ी स्थित एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े 17 लाख की हुई थी लूट

आरा.

भोजपुर पुलिस ने पिछले वर्ष छह दिसंबर को नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक स्थित एक्सिस बैंक लूटकांड के आरोपित और 50 हजार के इनामी अपराधी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपित वैशाली जिला का रहनेवाला है, जो आरा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड श्रीटोला से पकड़ा गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पकड़ी चौक स्थित एक्सिस बैंक से छह दिसंबर, 2023 को दिन दहाड़े 10:17 बजे पांच अपराधियों ने 17 लाख 834 रुपये की लूट की थी. इस घटना के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तार व रुपये की बरामदगी के लिए नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार दास, डीआइयू टीम, एसटीएफ सहित सशस्त्र बलों की एक टीम गठित की गयी थी. गठित टीम उस समय लगातार अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में 17 जुलाई, बुधवार को टीम ने प्राइवेट बस स्टैंड के श्रीटोला से एक अभियुक्त एवं 50 हजार के इनामी अपराधी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. एसपी ने बताया कि उक्त घटना में पांच अपराधी शामिल थे. अन्य शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अपराधी सूरज कुमार वैशाली जिला के महुआ थाना के परमानंदपुर गांव निवासी धनोज साह का पुत्र है. यह अन्य कई जिलों में लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड में भी शामिल रहा है. उससे जरूरी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >