पिता की हारी हुई सीट को सोनू राय ने जीता

एमएलसी उपचुनाव में दो पिता ने अपने पुत्रों के लिए झोंकी थी पूरी ताकत

आरा.

भोजपुर सह बक्सर स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद के पहले चुनाव में राजद नेता लाल दास राय ने कब्जा जमाया था. इस बार उपचुनाव में उनके पुत्र सोनू कुमार राय ने जीत हासिल कर इस सीट पर फिर से कब्जा कर लिया. पिछले दो चुनाव से विजयी हो रहे राधा चरण साह के गढ़ को उन्होंने ढाह दिया. हालांकि राधाचरण साह के पुत्र कन्हैया प्रसाद ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपने पिता के बादशाहत को कायम रखने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये. सोनू कुमार राय ने उनके विजय रथ को रोक लिया तथा जीत हासिल कर ली.

पहली बार जीते थे लाल दास राय :

इस स्थानीय निकाय चुनाव में सोनू कुमार राय के पिता लाल दास राय ने पहली बार जीत हासिल की थी. इसके बाद हुलास कुमार पांडेय ने उन्हें पटखनी देकर विधान परिषद का चुनाव जीतकर परचम फहरा दिया. वहीं अगले चुनाव में राधाचरण साह ने हुलास पांडेय को धूल चटा दी तथा राजद का विजय पताका फहरा दिया. हालांकि दूसरी बार भी राधाचरण साह ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए जीत हासिल की. इसके बाद संदेश विधानसभा से विधायक बनने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सीट से इस्तीफा कर दिया. उपचुनाव में राधाचरण साह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी अपने पुत्र कन्हैया प्रसाद को जीतने के लिए. पर जीता नहीं पायं. लाल दास राय के पुत्र सोनू कुमार राय ने जीत हासिल कर ली. दो पिता के द्वारा अपने पुत्र के लिए जी जान लगा दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >