मिट्टी की गुणवत्ता की जांच के बाद ही फसल होगी उपजाऊ : बीएओ

सदर प्रखंड के फरहंगपुर में मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगा कैंप

आरा.

प्रखंड के कृषि कार्यालय द्वारा प्रखंड की धनडीहा पंचायत के फरहंगपुर में मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में कृषि विभाग पटना से आये चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला में पांच दर्जन किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की गयी. इस दौरान पंचायत के मुखिया धीरेंद्र प्रताप सिंह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो मुस्तफा भी किसानों के बीच मौजूद रहे. मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खेतों की मिट्टी की जांच हर तीन साल के बाद चौथे साल जरूरी है. इसलिए हर किसान को अपने खेत के मिट्टी की जांच जरूर करानी चाहिए, ताकि पता चले कि मिट्टी की गुणवत्ता कितनी है और इसमें कौन सी फसल उपजाऊ सिद्ध होगी. वहीं, उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की खूबियों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जिस तरह शारीरिक बीमारियों की जांच के लिए शरीर का स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है उसी प्रकार मिट्टी के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसका समय समय पर जांच जरूरी है. इधर पंचायत के मुखिया धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक जमाने में जब देश में अकाल पड़ा और खाद्यान्न संकट उत्पन्न हुआ था, तब अधिक पैदावार के लिए सरकार ने रासायनिक खेती पर बल दिया था. आज परिस्थितियां बिल्कुल उलट है. इसलिए हम सभी किसान जैविक खेती पर बल दें और धीरे-धीरे रासायनिक खेती को कम कर दें. इस दौरान पटना से आयी चलंत मिट्टी प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर 59 किसानों के खेत की मिट्टी एकत्रित कर उसकी जांच की. जांच के बाद सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया, जो तीन साल तक उनके खेत के लिए उपयोगी रहेगा. मौके पर किसान उर्मिला देवी, हिमांक कुमार, अरुण सिंह, बलवंत सिंह, विजय सिंह, अनुज कुमार, उमेश सिंह, उत्तिमचंद्र पंडित, रजनीश कुमार, श्यामबिहारी चौधरी, सर्वेश प्रसाद,अनिल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे. मौके पर सहायक अनुसंधान पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह,अशोक चौबे,कृषि समन्वयक भगवती सिंह समेत अन्य किसान व कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >