एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपित गिरफ्तार

बिहिया थाना पुलिस ने आरोपित को मखदुमपुर गांव से पकड़ा

आरा.

बिहिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित उसके घर से शनिवार को की. गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी कुंवर सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. बता दें कि 23 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया थाना पुलिस द्वारा तेघरा गांव में छापेमारी की गयी थी.

इस दौरान पुलिस ने छह किलो 165 ग्राम गांजा के साथ राजनाथ साह उर्फ नाथ एवं उसके पुत्र भोला कुमार को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी सोनू कुमार सिंह से गांजा खरीदकर कारोबार करने की बात स्वीकार की गयी थी, जिसके उपरांत राजनाथ साह उर्फ नाथ, उसके पुत्र भोला कुमार एवं सोनू कुमार सिंह खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >