PHOTOS : आरा में ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकानें, तस्वीरों में देखिए खतरे के बीच कैसे हो रहा कारोबार

1 / 6
PHOTOS : आरा में ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकानें, तस्वीरों में देखिए खतरे के बीच कैसे हो रहा कारोबार
फुल स्क्रीन में देखें

ट्रांसफार्मर के नीचे लगा ठेले पर फल की दुकान

ट्रांसफार्मर के नीचे दुकानें होने से किसी विद्युत दुर्घटना की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालना भी मुश्किल हो सकता है. आग या अन्य तकनीकी समस्या होने पर आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए ट्रांसफार्मरों के नीचे से दुकानों को हटाना जरूरी है.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

गोपाली चौंक पर ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान

बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान

आरा शहर में बिजली के ट्रांसफार्मरों के नीचे और आसपास दुकानें लगाना आम बात हो गयी है. जगह-जगह ठेला, चाय और अन्य छोटी दुकानें ट्रांसफार्मर के बिल्कुल नीचे या उसके आसपास सज रही हैं. ऐसे में दुकानदार और ग्राहक दोनों संभावित हादसे के खतरे के बीच कारोबार कर रहे हैं.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

नवादा चौक के पास ट्रांसफार्मर के नीचे ठेले पर फल की दुकान

बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान

ट्रांसफार्मर को सुरक्षित और खुले स्थान पर रखा जाना जरूरी होता है, लेकिन शहर में कई जगह इसके ठीक नीचे दुकानें संचालित हो रही हैं. दुकानदारों के सामान और अन्य सामग्री के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास अनावश्यक गतिविधियां बनी रहती हैं. इससे ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ या तकनीकी खराबी की आशंका बनी रहती है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बड़ी चौक स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे ताला की दुकान

बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान

ट्रांसफार्मर के नीचे दुकानें लगने से किसी भी तरह की विद्युत खराबी की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है. ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने, चिंगारी निकलने या आग लगने की स्थिति में आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक इसकी चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में ट्रांसफार्मर के आसपास दुकान लगाना लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

गोपाली चौक पर ट्रांसफार्मर के नीचे लगा ठेले पर चूड़ी की दुका

बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान

शहर में ट्रांसफार्मरों के नीचे दुकानें लगने का सिलसिला लंबे समय से जारी है. इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लगायी गयी है. प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण दुकानदार बेखौफ होकर ट्रांसफार्मरों के नीचे और आसपास अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सदर अस्पताल के पास ठेले पर लगा दुकान

बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे सज रही दुकान

ट्रांसफार्मरों के आसपास लगने वाली दुकानों को लेकर प्रभात खबर ने पड़ताल की. इस दौरान कई जगह स्थिति चिंताजनक नजर आयी. ठेले और चाय की दुकानों के साथ अन्य छोटे दुकानदार भी ट्रांसफार्मर के नीचे या उसके आसपास सामान बेचते दिखाई दिये. इससे साफ है कि बिजली सुरक्षा से जुड़े नियमों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. अनुमंडलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान लगाना गलत है. वहां दुकान नहीं लगनी चाहिए. मामले की जांच की जायेगी और कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी तरह का हादसा होने पर गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >