सामान्य प्रेक्षक ने तरारी प्रखंड के कई मतदान केद्रों का किया निरीक्षण

तरारी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग किनार से भेजी गयी सामान्य प्रेक्षक मन्नुआमचिंग ने शनिवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरारी प्रखंड के दर्जमभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

पीरो.

तरारी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग किनार से भेजी गयी सामान्य प्रेक्षक मन्नुआमचिंग ने शनिवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरारी प्रखंड के दर्जमभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. शनिवार को सामान्य प्रेक्षक ने तरारी प्रखंड के सिकरहटा पंचायत समेत कई अन्य पंचायतों के दर्जनभर मतदान केंद्रों पर पहुंची और वहां भवन, पेयजल, शौचालय, पहुंच पथ समेत मतदाताओं के लिए आवश्यक अन्य बुनियादी सुविधाओं के बावत जानकारी ली. इस मौके पर पीरो एसडीओ अनिल कुमार समेत कई अन्य प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे. दूसरी ओर सामान्य प्रेक्षक ने पीरो के बीएसएस कालेज परिसर में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का भी मुआयना किया. बता दें कि सामान्य प्रेक्षक मन्नुआमचिंग ने शुक्रवार को तरारी विधानसभा अंतर्गत आने वाले पीरो प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का मुआयना किया था.प्रत्याशियों के खर्च का लिया जायजा : शनिवार को चुनाव आयोग के स्पेंडेचर अब्जॉर्बर जडेजा धर्मवीर सिंह रंजीत सिंह पीरो पहुंचे. स्पेंडेचर अब्जॉर्बर ने अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार के साथ बैठक कर तरारी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च की समीक्षा किया. इस दौरान स्पेंडेचर अब्जॉर्बर ने प्रत्याशियों के नामांकन, चुनावी सभा, प्रचार से संबंधित आवश्यक जानकारी ली. स्पेंडेचर अब्जॉर्बर जडेजा धर्मवीर सिंह रंजीत सिंह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी है.28 को होगी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी : तरारी विधानसभा उपचुनाव को ले प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 25 अक्तूबर तक उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी. इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. स्क्रूटनी के बाद 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 30 अक्टूबर के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा. बता दें कि तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >