हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगी थी गिरफ्तारी के लिए

कोईलवर-आरा.

चांदी थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप एक साइकिल स्टैंड संचालक की हत्या में आरोपित दो अपराधियों को चांदी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे लेकर पुलिस कप्तान ने बताया कि तीन अक्टूबर गुरुवार की सुबह विजय कुमार पांडेय पिता स्व महावीर पांडेय ने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए चांदी थाना में छह लोगों पर नामजद एफआइआर दर्ज करायी थी. मामले में छह क्रमशः प्रमोद पांडेय पिता बिंदेश्वरी पांडेय, निशा यादव उर्फ प्लेन यादव, रमेश यादव, अशोक यादव और भूषण उर्फ गुड्डू चारों पिता स्व गौरी यादव एवं धर्मेंद्र यादव पिता मुंशी राय को नामजद बनाया गया था. आवेदक ने इनपर अपने पिता की हत्या तकिया से मुंह दबाकर किये जाने का आरोप लगाया था. इधर नामजद एफआइआर के बाद पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार चांदी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को धर दबोचने के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया. पकड़े गये दोनों आरोपित चांदी थाना क्षेत्र के भदवर निवासी अशोक यादव और निशा यादव उर्फ प्लेन पिता स्व गौरी यादव हैं. इसमें प्लेन यादव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. इस संबंध में चांदी थाना में कांड संख्या 166/24 दर्ज कराया गया है. बता दें कि बुधवार की रात कुल्हड़िया स्टेशन के समीप साइकिल स्टैंड चलानेवाले एक बुजुर्ग महावीर पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भागे दौड़े कुल्हड़िया स्टेशन के समीप स्थित साइकिल स्टैंड पहुंचे. इधर घटना को लेकर पूर्व के विवाद में साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी थी. दिये गये आवेदन के आलोक में ही शुक्रवार को पकड़े गये दोनों आरोपितों को पुलिस कप्तान के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >