भोजपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया जिले के सभी 14 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के सभी 14 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का भव्य शुभारंभ किया. गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

Arrah News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी 14 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का गरिमापूर्ण शुभारंभ किया. सभी 14 प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय विधायकों सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही. इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जगहों पर देखा गया.

शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

इस कार्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया.

सरस्वती विद्या मंदिर योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित करना है.

उत्कृष्ट शिक्षा मॉडल से छात्रों को मिलेगा सहयोग

विभिन्न प्रखंडों के कार्यक्रमों में उपस्थित विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने कहा कि इस योजना से शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास होगा और छात्रों का काफी भला होगा. विद्यालयों में आधुनिक आधारभूत संरचना होने से छात्रों को स्वयं को विकसित करने में काफी सहयोग मिलेगा.

इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में निर्धारित विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की गई थी, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी लोग सुगमता से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसका सीधा प्रसारण देख सकें.

इन प्रखंडों में आरा, तरारी, कोईलवर, बड़हरा, संदेश, चरपोखरी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, सहार, अगिआंव, जगदीशपुर, उदवंतनगर और गड़हनी शामिल हैं.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >