भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सहार रेफरल अस्पताल के समीप नहर में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला गांव निवासी भुअर गुलगुलिया की 45 वर्षीया पत्नी किरण देवी है. वर्तमान में वह सहार चेक पोस्ट के पास किराए का मकान लेकर रहती थी.
पैर फिसलने से नहर में गिरने की घटना
इधर, मृतका के पति भुअर गुलगुलिया ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में वह नहर किनारे होते हुए बधार जा रही थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी.
परिजनों द्वारा शव को पानी से बाहर निकालना
सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला.
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.
Also Read : गया जी : कुएं में जहरीली गैस से चार की मौत, 7 तस्वीरों में देखें हादसे से रेस्क्यू तक की पूरी कहानी
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्रियां मुंगेशरी कुमारी, भनसली कुमारी एवं एक पुत्र शमशेर कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.
