बिहार के आरा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत नाजुक

आरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां शादी के लिए लड़का देखकर गांव लौट रहे तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, दो घायल है.

आरा. बिहार में तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली है. भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के बदरी पर टोला गांव के पास में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बाइक पर तीन लोग सवार थे. मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कोरी गांव निवासी सुदामा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सहेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था जबकि अन्य घायल उसी गांव के रहने वाले स्व.लाल मोहर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह और 35 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एक घायल पटना रेफर

बताया जाता है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे दो भाईयों समेत तीन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठ सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए पहले अगिआंव पीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. आरा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही एक दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को पटना रेफर किया गया है. वही तीसरे युवक का इलाज अभी भी आरा सदर अस्पताल में जारी है.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

लड़का देख कर लौट रहे थे तीनों

दिनेश यादव ने बताया कि वह अपने बड़े भाई उमेश सिंह व चचेरे भाई सहेंद्र सिंह के साथ अपनी भतीजी व बड़े भाई उमेश सिंह की लड़की के लिए लड़का देखने बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विशंभरा गांव गए थे. लड़का देखने के बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी घर लौटने के क्रम में सहेंद्र सिंह ही बाइक चला रहा था. तभी बदरी पर के टोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद इलाज के लिए पहले अगिआंव पीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर