आरा-बक्सर हाइवे पर कार की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर फौजी की मौत

आरा-बक्सर एनएच 922 पर सोमवार की शाम बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी पुल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार 65 वर्षीय एक रिटायर फौजी की मौत हो गयी.

बिहिया. आरा-बक्सर एनएच 922 पर सोमवार की शाम बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी पुल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार 65 वर्षीय एक रिटायर फौजी की मौत हो गयी. मृतक फौजी का नाम हरिवंश कुम्हार है जो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बेमारी गांव निवासी केदार कुम्हार के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी सोमवार की शाम बिहिया से मोपेड पर सवार होकर चौरास्ता होते हुए वापस अपने गांव जा रहे थे. बताया जाता है कि खरौनी पुल के समीप संपर्क पथ से जैसे हीं वे हाइवे पर चढ़े. उसी दौरान आरा से बक्सर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने मोपेड में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद कार का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा रिटायर्ड फौजी को बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >