आनंद विहार-जोगबनी एक्स से शराब बरामद, पांच धराये

गिरफ्तार तस्करों की उम्र 19 से 22, पांचों को रेल पुलिस ने भेजा जेल

आरा. आरा जंक्शन पर जिस ट्रेन का ठहराव नहीं, वैसे ट्रेनों को जंक्शन आने से पहले चेनपुलिंग कर शराब उतारने का धंधा चल रहा है, हालांकि सोमवार को आरपीएफ टास्क टीम ने शराब के धंधे में शामिल पांच तस्करों को शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. यह उपलब्धि बनाही-बिहिया स्टेशन के बीच ट्रेन नंबर 12488 आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस से मिली है. उक्त ट्रेन को आरा जंक्शन पर ठहराव कर सभी आरोपितों को उतारा गया. आरपीएफ ने जब्त शराब का सीजर बनाया, जिसकी कीमत करीब लाख रुपये के आसपास आंकी गयी है. रेल सूत्रों के अनुसार पकड़े गये सभी आरोपित आरा मुख्यालय के अनाइठ एवं शीतल टोला मुहल्ले के रहनेवाले हैं. बता दें कि शराब तस्कर वैसे ट्रेनों का चुनाव करते थे, जिसका आरा जंक्शन पर ठहराव नहीं है. शराब तस्कर उक्त ट्रेन को जंक्शन पर आने से पूर्व चेनपुलिंग कर दिया करते थे और बड़े ही इत्मीनान के साथ शराब को उतारकर चलते बनते थे. जब आरपीएफ को शक हुआ, तो एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पटना के उप निरीक्षक चेतराम मीना, सहायक उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी करण सिंह, आरक्षी विनय कुमार, ट्रेन नंबर 12488 डाउन को डीडीयू स्टेशन से दानापुर स्टेशन तक आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान बनाही-बिहिया स्टेशन के बीच समय करीब 22:00 बजे उक्त गाड़ी के जनरल कोच के शौचालय के पास पांच व्यक्तियों को छह प्लास्टिक के बोरे तथा दो काले पीठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया. इनसे पूछताछ करने पर घबराने लगे और प्लास्टिक के बोरे तथा बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर इधर-उधर की बातें बताने लगें, लेकिन सख्ती से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि इनमें शराब है. फिर उक्त बैग और बोरे को खोल कर देखा गया, तो उसमें विदेशी शराब पायी गयी. तब उक्त पांचों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर क्रमश सोनू कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- कन्हैया सिंह, अनाइठ, थाना नवादा,) विकास कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता भगवान सिंह अनाइठ, थाना- नवादा, आयुष राज, उम्र 19 वर्ष, पिता जितेंद्र चौधरी, शिवगंज शीतल टोला, थाना- नवादा, विशाल कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता चंद्रदेव यादव, कर्मन टोला, थाना नवादा तथा राजकुमार उम्र 21वर्ष, पिता मोहन चौधरी, शीतल टोला, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर बताये. इसके बाद शराब जब्त करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर आरा स्टेशन पर उतारा गया.

बरामद शराब में वियर -195 लीटर, कीमत, 50700 रुपये, रॉयल चैलेंजर व्हिस्की-29.25लीटर, कीमत-26820/-कुल कीमत-77520 रुपये. पांचों गिरफ्तार अभियुक्तों को राजकीय रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां रेल थाना पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >