आरा के रास्ते चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर-पुणे और जोधपुर-दानापुर के बीच होगा परिचालन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो नई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. जानें किन रूटों पर चलेंगी ये ट्रेनें और कब तक इनका लाभ उठाया जा सकता है.

Puja Special Train: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर से हड़पसर (पुणे) और भगत की कोठी (जोधपुर) से दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों के दौरान दूसरे प्रदेशों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

मुजफ्फरपुर-हड़पसर के बीच मंगलवार को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 05589/05590 मुजफ्फरपुर-हड़पसर (पुणे) पूजा स्पेशल का परिचालन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा. मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन शाम 19.20 बजे खुलेगी और 22.00 बजे पाटलिपुत्र, 23.01 बजे आरा जंक्शन, 23.43 बजे बक्सर तथा अगले दिन 02.13 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन करीब 11.40 बजे हड़पसर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05590 प्रत्येक गुरुवार को हड़पसर से 15.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 21.40 बजे डीडीयू, 23.00 बजे बक्सर और 23.45 बजे आरा जंक्शन रुकते हुए शनिवार को सुबह करीब 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

बुधवार को भगत की कोठी से दानापुर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

गाड़ी संख्या 04813/04814 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर पूजा स्पेशल का परिचालन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जायेगा. भगत की कोठी से ट्रेन शाम 17.20 बजे खुलेगी और अगले दिन 14.40 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर तथा 16.36 बजे आरा जंक्शन रुकते हुए शाम 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से 19.10 बजे खुलेगी. 19.50 बजे आरा जंक्शन और 21.10 बजे बक्सर रुकते हुए शनिवार को करीब 01.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.

रक्सौल-लोकमान्य तिलक पूजा स्पेशल की अवधि बढ़ी

दूसरी ओर, रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच वर्तमान में चलायी जा रही गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक पूजा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन वर्तमान समय-सारणी और ठहराव के अनुसार 24 नवंबर तक चलेगी.

आरा-बनारस मेमू 10 अक्टूबर तक रहेगी रद्द

काशी रेलवे स्टेशन पर फाउंडेशन कार्य के लिए जारी ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि बढ़ाये जाने के कारण आरा-बनारस मेमू के रद्द रहने की अवधि भी बढ़ा दी गयी है. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 63229/63230 आरा-बनारस मेमू अब 10 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी.

इस ट्रेन का परिचालन पहले 6 जून से 13 सितंबर तक रद्द किया गया था. अब इसकी रद्द अवधि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गयी है. ट्रेन के रद्द रहने से आरा, बिहिया और बक्सर क्षेत्र से बनारस की ओर प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी. खासकर दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को बनारस आने-जाने के लिए दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >