आरा में हत्या के मामले में फरार सगे भाइयों के घर कुर्की, पुलिस दबिश के बीच एक आरोपी ने किया सरेंडर

आरा के उदवंतनगर में हत्या के मामले में फरार सगे भाइयों के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इसी बीच, एक अन्य फरार आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मामले की विस्तृत जानकारी.

Bhojpur News: आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित सगे भाइयों के घर गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. न्यायालय के आदेश पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ सदर-वन रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की. कुर्की के दौरान पुलिस ने घर से फर्नीचर, बिछावन, बर्तन समेत अन्य सामान जब्त कर लिया. घरों के खिड़की-दरवाजे भी उखाड़ लिए गए.

फरार सगे भाइयों के घर कुर्की

पुलिस के अनुसार, घोड़पोखर गांव निवासी चंदेश्वर सिंह के पुत्र गोधन सिंह और संजय सिंह हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ने दोनों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर में रखे फर्नीचर, बिछावन, बर्तन और अन्य सामान जब्त किया. इसके साथ ही घर के खिड़की और दरवाजे भी उखाड़ लिए गए.

कुर्की के दौरान आरोपी ने किया सरेंडर

इधर, कुर्की की कार्रवाई के दौरान हत्याकांड में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. घोड़पोखर गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र हरीश यादव ने पुलिसिया दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस अब हरीश यादव से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

मारपीट के बाद हुई थी मौत

बताया गया कि बीते 29 मार्च को घोड़पोखर गांव निवासी स्व. रामनगीना सिंह के पुत्र मदन सिंह के दरवाजे पर संजय सिंह, गोधन सिंह और हरीश यादव समेत करीब दस लोग पहुंचे थे. आरोप है कि सभी ने वहां गाली-गलौज करते हुए मदन सिंह के साथ मारपीट की.

इसी दौरान पत्थर से पेट में चोट लगने से मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उनका इलाज कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 1 अप्रैल को उनकी मौत हो गई.

दस लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

घटना के बाद मृतक के पुत्र बसावन कुमार ने उदवंतनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें संजय सिंह, गोधन सिंह और हरीश यादव समेत दस लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था.

मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी. इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को गोधन सिंह और संजय सिंह के घरों की कुर्की-जब्ती की गई, जबकि कार्रवाई के दौरान हरीश यादव ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.

Also Read: आरा: ओझा-गुणी के आरोप में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, धनगाई के मिठहां में छोटे भाई पर लगा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >