बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बैंक ऑफ इंडिया के 120वें स्थापना दिवस के मौके पर बैंक की पीरो शाखा में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया.

पीरो. बैंक ऑफ इंडिया के 120वें स्थापना दिवस के मौके पर बैंक की पीरो शाखा में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शाखा प्रबंधक संतोष कुमार के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने केक काटकर बैंक का स्थापना दिवस मनाया. इसके बाद बैंक कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने तथा बैंक की गरिमा बढ़ाने का संकल्प लिया. इस दौरान बैंक में आने वाले ग्राहकों को भी बैंक कर्मियों ने मिठाई खिलायी. समारोह में मौजूद बैंक कर्मियों और ग्राहकों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुलभ सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बैंक ऑफ इंडिया अपने स्थापना काल से ही ग्राहकों को सुविधा को प्राथमिकता देती रही है और पिछले 119 वर्षों में बैंक ने ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. 120वें स्थापना दिवस की मौके पर हम सभी बैंक कर्मी बैंक के प्रति ग्राहकों का विश्वास बनाये रखने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे. इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक संतोष कुमार के अलावा सुनील कुमार, पीयूष कुमार निगुण, कमलेश कुमार, विकास कुमार, अनंत प्रसाद पटवारी, शशिकांत समेत अन्य बैंक कर्मी समेत दर्जनों प्रबुद्ध ग्राहक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >