एक जून को खुद मतदान करने के साथ सगे-संबंधियों को भी करें प्रेरित : मैथिली

मतदाताओं से एक जून को मतदान करने की मैथिली ठाकुर ने की अपील

आरा. स्टेट स्वीप आइकॉन और सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भोजपुर जिला के नागरिक प्रचारणी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीधे मतदाताओं से जुड़कर आगामी एक जून को सातवें चरण में भोजपुर संसदीय क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान की तिथि को मतदान करने की अपील की गयी. मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे भी पहली बार मतदान का अवसर मिला, बहुत गौरवान्वित हूं और इसको लेकर उत्साहित हूं. मधुबनी में अपना मतदान कर चुकी हूं. आप सभी लोग भी मतदान करें एवं आस-पड़ोस, संगे-संबंधीयों को मतदान के लिए जागरूक करें. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त भोजपुर, निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका आधार चुनाव है और चुनाव की महत्ता मतदान से है. उन्होंने सभी मतदाताओं से एक जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का आग्रह किया. गायिका मैथिली ठाकुर ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी गयी. उनके द्वारा तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा , राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, जुग जुग जिया हो ललनवा भवनवा के भाग जागल हो, आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, कोयल बिन बगिया ना शोभे राजा एवं अन्य गीत लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. मैथिली ठाकुर ने कहा कि बिहार के जिस जिला में मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहेगा वहां निर्वाचन आयोग की तरफ से में पुनः आऊंगी और प्रस्तुति दूंगी. भोजपुर के मतदाताओं से अपील है कि सभी लोग अपना मतदान जरूर करें. इस अवसर पर म्यूजिक मंत्रा और डांस इस लाइफ के कलाकारों के द्वारा निर्वाचन को लेकर प्रस्तुति की गई जिसका नेतृत्य मंगलम भारद्वाज ने किया. इस कार्यक्रम का संचालन रंजन बैठा एवं कंचन कामिनी के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन स्विप कोषांग की नोडल अधिकारी हिना ने किया. इस मौके पर जीविका दीदी, कस्तूरबा की बचिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य मतदाता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >