ऊर्जा क्षेत्र में भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर और बक्सर जिलों में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

आरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर और बक्सर जिलों में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इन योजनाओं से दोनों जिलों की विद्युत संरचना को सुदृढ़ बनाने, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में काफी सुविधा होगी. भोजपुर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 1.3 करोड़ रुपये की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन, 0.21 करोड़ रुपये की लागत से 03 नयी 33 केवी लाइनों की रीकन्डक्टिरिंग, 2 करोड़ रुपये की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन तथा 10.21 करोड़ रुपये की लागत से 07 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार का कार्य शामिल है. इसके साथ ही ट्रांसमिशन क्षेत्र में 65.30 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पीरो–डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन तथा 10.40 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पीरो–बिक्रमगंज सेकंड सर्किट ट्रांसमिशन लाइन एवं बिक्रमगंज ग्रिड उपकेंद्र में 1 लाइन बे का निर्माण कार्य भी शामिल है. इस प्रकार भोजपुर जिले में कुल लगभग 89.22 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. वहीं बक्सर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 15.96 करोड़ रुपये की लागत से 6 नयी 33 केवी लाइनों का निर्माण तथा 7.60 करोड़ रुपये की लागत से 6 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार का कार्य किया गया है. ट्रांसमिशन क्षेत्र में 8.50 करोड़ रुपये की लागत से ग्रिड उपकेंद्र, डुमरांव में 80 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तथा 124.68 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी बक्सर थर्मल पावर प्लांट–डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य शामिल है. इस प्रकार बक्सर जिले में कुल लगभग 156.74 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. दोनों जिलों में कुल मिलाकर लगभग 245.96 करोड़ रुपये की विद्युत योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >