PG छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का मौका, 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ; 31 अक्टूबर तक आवेदन

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्नातकोत्तर अध्ययन हेतु आवेदन शुरू हो गए हैं. 10 हजार विद्यार्थियों को ₹15,000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति मिलेगी.

Postgraduate Scholarship: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इच्छुक विद्यार्थी आगामी 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

योजना के तहत पूरे देश से चयनित 10 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. चयनित विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से प्रतिवर्ष 10 माह तक छात्रवृत्ति मिलेगी. यह सहायता अधिकतम दो वर्षों तक प्रदान की जायेगी.

अखिल भारतीय मेरिट के आधार पर होगा चयन

छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय स्तर की मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा. योजना में 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. आरक्षित सीटों में एकल पुत्री, जुड़वां पुत्री तथा सहोदर पुत्रियों को प्राथमिकता दिये जाने का प्रावधान है. इन श्रेणियों के लिए स्नातक परीक्षा के अंकों को चयन का आधार नहीं बनाया जायेगा.

वहीं, शेष 70 प्रतिशत सीटों पर चयन स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा. विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले छात्रवृत्ति की पात्रता और चयन प्रक्रिया को समझने की सलाह दी गयी है.

16 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है. विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >