जिले का 50 हजार का इनाम अपराधी राम अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी गिरफ्तार

उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौरसनी गांव निवासी है आरोपित

आरा. भोजपुर जिला का टॉप टेन व 50 हजार का इनामी अपराधी राम अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह का पुत्र है. यह काफी दिनों से फरार चल रहा था. इस संबंध में एएसपी परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गजराजगंज ओपी क्षेत्र में छिपा हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के बाद प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रश्मि कुमारी के नेतृत्व में पुअनि हरिप्रसाद शर्मा, पुअनि राजाराम प्रसाद, पुअनि कन्हैया कुमार, सअनि पंचानन कुमार, सअनि सुबोध कुमार सहित पुलिस बल की एक विशेष टीम बनायी गयी. इसके बाद टीम ने गजराजगंज ओपी के मलनाचक के पास स्थित सड़क से उक्त जिला के टॉप टेन व 50 हजार का इनाम अपराधी रामअवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >