हत्या का मुख्य आरोपित सोनू पकड़ाया

पेरहाप से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

सहार . स्थानीय पुलिस ने पेरहाप से हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपितों के द्वारा पूर्व में पेरहाप निवासी कमलेश राय और उनके पुत्र आदित्य कुमार की गोली मारी गयी थी, जिसमें आदित्य कुमार की मौत हो गयी थी, जिसको लेकर पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में सहार पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व ही इश्तेहार चिपकाया गया था. वहीं, पुलिस ने पेरहाप गांव निवासी स्वर्गीय शैलेश राय के पुत्र परमात्मा राय को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया .वहीं, पुलिस दबिश के बाद इस कांड का मुख्य नामजद आरोपित पेरहाप निवासी अनिल राय के पुत्र सोनू कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >