218 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहारी मील, एकता नगर निवासी है आरोपित

आरा. नवादा थाना की पुलिस ने राजू कुमार नामक तस्कर को 218 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. यह बिहारी मील, एकता नगर निवासी स्व शिवनारायण गुप्ता का पुत्र है. इस संबंध में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी कर रहा है. इस सूचना नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में प्रपुअनि जीशान अशरफ सहित क्रॉस मोबाइल की एक टीम गठित की गयी. इसके बाद टीम पूर्वी रेलवे ओवर ब्रिज के पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, तब पुलिस बल ने खदेड़कर उसे धर दबोचा. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 218 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी. पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >