शाहपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

शाहपुर बनाही रोड में मिशन स्कूल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

आरा.

शाहपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल व दो मोबाइल बरामद की है. उसने पास रही बाइक को भी जब्त किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा गांव निवासी हरेंद्र साह का पुत्र गुलशन कुमार एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी समुना साह का पुत्र मनीष कुमार गुप्ता है. इसकी जानकारी एसपी राज ने दी. उन्होंने ने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस द्वारा शाहपुर बनाही रोड में मिशन स्कूल के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान दोनों बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास एक देशी पिस्टल एवं दो मोबाइल बरामद की. साथ ही पुलिस बाइक को भी जब्त कर लिया. इसके पश्चात शाहपुर थाना में दोनों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >