गांगी पुल के पास से हेरोइन के साथ पकड़े गये तीन तस्कर

नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी पुल के पास से किये गये गिरफ्तार

आरा.

भोजपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. हेरोइन के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी पुल के पास तीन व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. मिली सूचना के आधार पर सत्यापन के बाद मादक पदार्थ की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांगी तरफ से आने जाने वाली वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. तलाशी के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से कागज में बांधा 41 पुड़िया हेरोइन गिरफ्तार किया गया, जिसका वजन 25.33 ग्राम है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्कर में मो सलमान अंसारी, पटना जिला के दानापुर थानांतर्गत लाल कोठी वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है.

वहीं सचिन कुमार भी लाल कोठी का रहने वाला है. जबकि राहुल गुप्ता दानापुर थाना के न्यू कॉलोनी सुलतानपुर का रहनेवाला है. इसके पास से 25.33 ग्राम हेरोइन , एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल बरामद किया गया है. बता दें कि जिले में शराब की तस्करी के साथ-साथ हेरोइन की तस्करी भी काफी बढ़ गयी है.हालांकि पुलिस इसपर नकेल कसने के लिए हर दिन जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर धंधेबाजों को पकड़ कर जेल भी भेज रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >