घटना को अंजाम देने से पहले ही तिवारी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी हाल में हुई लूट की कई घटनाओं में थे शामिल

आरा.

भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लूट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने तिवारी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. तभी पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाया, जिसमें तीन अपराधी गिरफ्तार किये गये. गिरफ्तार आरोपित समस्तीपुर के तिवारी गैंग के बताये जाते हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये हाल के दिनों में बिहटा, पटना, समस्तीपुर, मधुबनी समेत कई जगहों पर हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं. पुलिस तीनों से पूछताछ कर कई मामले का उद्भेदन करेगी. इसको लेकर एक एसपी द्वारा प्रेसवार्ता भी करने की बात कही जा रही है. पकड़ी से गिरफ्तार किये गये तीनों अपराधी : पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में तीन अपराधियों को घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पकड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि जहां से गिरफ्तारी हुई है, उसके सामने ही मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक की शाखा है. ऐसी चर्चा है कि गिरफ्तार अपराधी इन दोनों बैंकों में से किसी एक में लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

नाम बार-बार बदल रहे अपराधी :

गिरफ्तार तिवारी गैंग के तीनों सदस्य बार- बार पूछताछ के बाद अपना नाम बदल रहे हैं. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कई कांडों का उद्भेदन हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >