वाहन जांच के दौरान कोईलवर, सहार और बिहिया थाना क्षेत्र से 15 लाख 81 हजार रुपये किये गये जब्त

कोईलवर में चेकपोस्ट पर जांच के दौरान मिले 10 लाख रुपये

कोईलवर . थाना क्षेत्र के कोईलवर अब्दुल बारी पुल के समीप लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यरत एसएसटी जांच चौकी पर वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान एक कार से 10 लाख रुपये पकड़े गये. जानकारी के अनुसार कोईलवर अब्दुल बारी पुल के समीप जांच चौकी पर दोपहर 12 बजे के करीब दंडाधिकारी सुबोध कुमार पाठक और पुलिस अधिकारी गंगा प्रसाद साहनी आने-जानेवाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे. इसी क्रम में पुराने पुल पर धनडीहा की ओर से आ रही एक कार को रुकवा कर जांच की गयी. जांच के क्रम में ही कार से 10 लाख रुपये बरामद किये गये. बरामद रुपये कार सवार पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर नगर पंचायत वार्ड 01 निवासी मनीष कुमार के पुत्र सोनू कुमार के थे. जांच के क्रम में रुपये पकड़े जाने के बाद जब उनसे पूछताछ की गयी, तो उन्होंने बताया कि वे जमालपुर के समीप एक पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं और बालू घाटों पर डीजल की सप्लाइ देते हैं. उसी डीजल सप्लाइ का पैसा लेकर वह पेट्रोल पंप लौट रहे थे की जांच के दौरान जब्त कर लिया गया. हालांकि पुलिस इस पर जांच कर रही है. सहार में वाहन जांच के दौरान एक लाख 81 हजार रुपये जब्त : सहार. प्रखंड क्षेत्र के सहार चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सहार राकेश शर्मा की देखरेख में बुधवार की देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया. प्रशासन ने एक ऑटो रिक्शा से भारी मात्रा में पैसा बरामद किया, जिसे जब्त किया गया. बात दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा 24 घंटा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, बुधवार की संध्या में सहार चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सहार राकेश शर्मा, एसएसटी टीम के धर्मवीर सिंह, पीएसआइ दारोगा शरद कुमार के द्वारा सहार चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक इ-रिक्शा के चालक सुबोध कुमार गुप्ता के पास से 181700 रुपये बरामद किये गये. इसकी जानकारी दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सहार राकेश शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि चालक से एक लाख 81 हजार सात सौ रुपये ले जाने का कारण पूछा गया, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पैसे को जब्त कर लिया गया है.

बहोरनपुर में बस से चार लाख रुपये बरामद : बिहिया.

बहोरनपुर ओपी पुलिस ने एसएसटी टीम के सहयोग से ओपी क्षेत्र के नौरंगा चेकपोस्ट से बुधवार को एक बस की तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पास से चार लाख रुपये नकद जब्त किया. जब्ती के दौरान रुपये ले जा रहे व्यक्ति का जवाब संतोषजनक नहीं बताने और रुपये से संबंधित कोई भी कारण नहीं बताया गया. ओपी प्रभारी अभय शंकर सिंह ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने को लेकर रुपये जब्त किये गये हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >