जालसाज कंपनी के चक्कर में आकर महिला ने की खुदकुशी

महाराणा प्रताप नगर में सोमवार की सुबह हुई घटना

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में सोमवार की सुबह डिप्रेशन में आकर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतका गीधा थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी संतोष कुमार पांडेय की 40 वर्षीया पत्नी स्मिता पांडेय है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में किराये के मकान में रहती थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जब उसके पुत्र व पुत्री स्कूल पढ़ने चले गये, उसी बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. जब बच्चे वापस घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी और ना ही उसकी मां ने गेट खोला. इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने रिश्तेदार एवं आसपास के लोगों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी से लटकी हुई थी. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतरा. इसके पश्चात उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. वहीं दूसरी ओर परिजन द्वारा मोबाइल द्वारा किसी फ्रॉड कंपनी से हुए संपर्क के बाद उससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गयी. उसी के कारण डिप्रेशन में आकर उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. मृतका ने एक पन्ने पर सुसाइड नोट्स भी लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि फेसबुक पर एक फ्रॉड प्राइवेट कंपनी के संपर्क में आ गयी थी, जिसमें घर बैठे कम पैसे खर्च कर हजारों रुपये की बात कही गयी थी, उसी के झांसे में आकर उसने अपने सभी जेवरों को गिरवी रख करीब ढाई लाख रुपये उसे फ्रॉड कंपनी को दी थी. इसी के बाद से वह तनाव में रहने लगी थी. मृतका को एक पुत्र हर्षित पांडेय उर्फ आयुष्मान पांडेय एवं एक पुत्री हनी पांडेय है. पति संतोष कुमार पांडेय बेंगलुरु में स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं. उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर