नशेड़ी बाप ने दो साल की बेटी को पीटकर मार डाला

कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के सुरौंधा कॉलोनी में बुधवार की सुबह हुई घटना

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के सुरौंधा कॉलोनी में बुधवार सुबह पिता ने पुत्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इलाज के दौरान उसने गुरुवार की दोपहर घर पर ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत बच्ची की मां से मिलकर घटना की जानकारी ली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृत बच्ची की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोईलवर के सुरौंधा कॉलोनी निवासी आदित्य महतो की डेढ़ वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गयी है. वहीं गिरफ्तार आरोपित पिता आदित्य महतो है. इधर घटना के संबंध में मृत बच्ची के नाना पारस महतो ने बताया कि उसकी मां कोल्ड स्टोर में काम मजदूरी करने जाती है. वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी काम पर गयी हुई थी. मृत अनुष्का का पिता आदित्य महतो नशेड़ी है. बुधवार की दोपहर वह नशा करके आया तो देखा कि बच्ची घर में रो रही है, जिसके बाद वह उसे घर के पहली मंजिल पर ले गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे जब उसकी मां कम से वापस घर लौटी तो अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी उसे दी, जिसके बाद वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आयी और उसे दवा खिला दी. अगले दिन गुरुवार को बच्ची की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया जाने लगा, लेकिन इसी बीच गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे उसने दम तोड़ दिया. इधर घटना के बाद कोहराम मच गया. परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की. इसी क्रम में पिता को पकड़ कर उससे पूछताछ की गयी, तो उसने बच्ची को पीटने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इधर मृत बच्ची का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना को लेकर इलाके में कलियुगी पिता द्वारा नशे में धुत होकर अपनी ही अबोध बच्ची की पीटकर हत्या कर दिए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >