मारपीट में जख्मी सब्जी दुकानदार की इलाज के दौरान गयी जान, विरोध में हंगामा

आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने आरोपिताें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर की आगजनीपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा.

टाउन थाना क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर के समीप हुई मारपीट में जख्मी एक सब्जी दुकानदार की मौत हो गयी. इलाज के दौरान पटना फुलवारी शरीफ स्थित निजी अस्पताल में सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. वहीं, परिजन द्वारा उसे मारकर जख्मी हालत में फेंकने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर रहट बिंद टोली वार्ड नंबर 5 निवासी मो.मुमताज उर्फ मूसा का 32 वर्षीय पुत्र मो.शहजाद उर्फ दानिश है. वह सब्जी दुकानदार था एवं गोला मंडी में सब्जी की दुकान लगाता था. घटना के बाद आक्रोशित परिजन एवं मुहल्लेवासियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एवं पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सिंडिकेट मोड़ के समीप शव को सड़क के बीचों-बीच रख आगजनी करते हुए दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. मौके पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व खून से लथपथ जख्मी हालत में दानिश आर्य समाज मंदिर के पास गिरा पड़ा था. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायी थी. इसके बाद परिजनों को सूचना दी थी. मृतक के छोटे भाई मो तंजेब ने बताया कि बीते मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह घर से करीब नौ बजे निकला था. जब घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन भी की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. इसी बीच रात दस बजे सदर अस्पताल से एक व्यक्ति द्वारा उन लोगों के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी गयी की आपका लड़का जख्मी हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पड़ा है. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह गंभीर हालत में खून से लथपथ अवस्था में है, जिसके बाद इलाज के लिए पटना के फुलवारी शरीफ स्थित निजी अस्पताल ले गये, जहां छह दिन चले इलाज के बाद सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उसके शव को वापस घर ले आये. तंबेज ने बताया कि दानिश को एक लड़का एक गली तक ले गया था. उसी आधार पर उस पर शक है और स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज करने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं, उसने अपने व अपने भाई के मुहल्ले एवं बाजार में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से इनकार किया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसकी शादी वर्ष, 2022 में जुलाई महीने में हुई थी. उसके परिवार में मां हसीना खातून, पत्नी यासमीन परवीन एवं एक दो वर्ष का पुत्र फैजान है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की मां हसीना खातून,पत्नी यासमीन परवीन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सड़क जाम करनेवालों में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुलिस सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करे. सड़क जाम में वार्ड पार्षद जाकिर हुसैन, फैज अहमद, मोनू सिंह, सगीर, कल्लू, राजद नेता एकराम आलम, राजद नेता सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर