आरा के दावां गांव में पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग मामले में आरोपित सगे भाई धराए

Arrah News : प्रभावति देवी ने मामले में केस दर्ज किया था. बताया कि जब वह अपना मकान का निर्माण करा रही थी, इसी दौरान ये दोनों आए और काम बंद करने के धमकी देते हुए फायरिंग कर दी.

Arrah News : जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा फायरिंग मामले में आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के दावां गांव से की. गिरफ्तार आरोपितों में कारनामेपुर थाना क्षेत्र के मिल्की ईश्वरपुरा गांव निवासी शंकर सोनार के पुत्र शत्रुघ्न वर्मा एवं कन्हैया वर्मा शामिल है.

जानिए…क्यों हुई गिरफ्तारी

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. बता दें की 2 अक्टूबर 2023 में बिहिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी स्व. सुदर्शन सिंह की पत्नी प्रभावती देवी जब जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मौजा स्थित अपने जमीन में घर बनवा रही थी. तभी शत्रुघ्न वर्मा एवं कन्हैया वर्मा वहां आए और काम बंद करने को कहा, इसके बाद उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी गई.

प्रभावति देवी ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. इसके पश्चात प्रभावती देवी द्वारा शत्रुघ्न वर्मा एवं कन्हैया वर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसी समय से दोनों फरार चल रहे थे.

Also Read: कैमूर के उर्स मेले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट में 10 घायल; 5 वाराणसी रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >