पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा जारी

वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे दिन जारी रही.

आरा.

वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे दिन जारी रही. परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंजाम किया गया था. परीक्षा को लेकर शनिवार को किसी भी परीक्षार्थी के कदाचार के आरोप में निष्पकासित करने की सूचना नही है.

नौ जून को 14 केंद्रों पर होगी आइटीआइ प्रारंभिक परीक्षा

आरा. रविवार को शहर के 14 केंद्र पर आइटीआइ प्रवेश परीक्षा -2024 की पहले चरण की परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए सारी पूरी कर ली गई है. यह परीक्षा एक पाली में सुबह 11 से 1:15 बजे तक होगी. परीक्षा में 6583 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा. परीक्षा को लेकर एसबी कॉलेज, जैन कॉलेज, एसबी हाई स्कूल, महाराजा कॉलेज, हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू उच्च विद्यालय, टाउन प्लस टू उच्च विद्यालय, हर प्रसाद दास जैन स्कूल, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडल इंस्टीट्यूट प्लस टू विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज, डॉक्टर नेमीचंद्र कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, हरखेन कुमार ज्ञान स्थली विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला और अमीरचंद्र कन्या विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दिया है. किसी भी हालत में परीक्षा केंद्रों पर कदचार नही होगी.

डॉ संजय कुमार त्रिपाठी फिर बने प्रभारी प्राचार्य

आरा. वीर कुंवर सिंह विवि के कुलसचिव द्वारा एक पत्र जारी कर डॉ संजय कुमार तिवारी के निलंबन को समाप्त करते हुए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पुन सब डिविजनल गवर्नमेंंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा के प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है. इसकी सूचना सभी पदाधिकारियों को दे दी गयी है.

प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रकाशित करने का आदेश

आरा. वीर कुंवर सिंह विवि के छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार सिंह ने कहा है कि वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत सभी अंगीभूत व संबंद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य स्नातक सत्र 2024- 28 सेमेस्टर वन कला, विज्ञान व वाणिज्य विषय संकाय में नामांकन को लेकर प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रकाशित करने का आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि विवि के सभी महाविद्यालयों में प्रथम मेधा सूची ऑनलाइन पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है. उस सूची के आधार पर 8 जून से 14 जून तक शाम पांच बजे तक चयनित छात्र – छात्राएं प्रोसीड फॉर पेमेंट ऑप्सन पर क्लिक करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले की इन्हें किस महाविद्यालयों में नामांकन शुल्क जमा करना है, नही तो किसी भी परिस्थिति में जमा शुल्क वापस नही किया जायेगा. उन्होंने कहा कि छात्र शुल्क जमा करने के बाद इंटर पास से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित महाविद्यालय में 15 जून को शाम चार बजे तक अपने प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करा ले. अन्यथा किसी भी स्थिति में नामांकन से वंचित होने पर सारी जवाबदेही संबंधित छात्र की होगी. उन्होंने कहा कि पंजीयर शुल्क एवं प्रयोगशाला शुल्क के अतिरिक्त एससी एसटी के छात्र – छात्राओं एवं सभी कोटी के छात्र -छात्राओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नामांकन मद में नही लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर