बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

अगिआंव विधायक के नेतृत्व में आरवाइए के कार्यकर्ता उतरे सड़क व रेल ट्रैक पर

आरा

. आइसा और आरवाइए ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के समर्थन में जिले में जगह-जगह पर सड़क और आरा में रेल चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. सोमवार की सुबह आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर सुबह 9:45 बजे 03376 बक्सर- पटना पैसेंजर सवारी गाड़ी के रुकते ही आइसा के छात्र नेता अगिआंव विधायक शिव प्रकश रंजन के नेतृत्व में ट्रेन के सामने आ गये तथा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे, लेकिन 10 बजे के आसपास उनके द्वारा धरना का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कर दिया गया. इस दौरान आरा रेलवे जंक्शन के ट्रैक पर ही सभा की.

इसके बाद छात्रों का समूह बस स्टैंड गया, जहां सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बीपीएससी की 70वीं पीटी के पेपर लीक पटना समेत बिहार के अनेक केंद्रों पर हुआ है और परीक्षा रद्द करनी चाहिए. अभ्यर्थी ठंड में धरने पर बैठे, परंतु सरकार न सिर्फ जिद में बहरी बनी है, बल्कि उल्टे न्याय की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठीचार्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करे, नहीं तो सरकार की प्रगति यात्रा का पूरे बिहार में विरोध किया जायेगा. सभा को संबोधित करते हुए आइसा के जिला सचिव विकास कुमार ने कहा कि नीतीश-मोदी सरकार बिहार में सुशासन के बड़े-बड़े दावे करती है, पर एक परीक्षा सुचारु रूप से करा पाने में सफल नहीं है. लोकतांत्रिक मांगे उठाने पर जेल, फर्जी मुकदमे और बर्बर पुलिसिया दमन नियम बनते जा रहा है. याद करें कि इसी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्र–छात्राओं पर भी लाठीचार्ज किया गया था. बिहार इस वक्त शिक्षा और परीक्षा माफियाओं के गिरफ़्त में है. इनकी प्रमुख मांगों में बीपीएससी की 70वीं पीटी रद्द करने, परीक्षा की नयी तारीखों घोषित करने, पेपर लीक परीक्षा माफिया तंत्र को खत्म करने, आंदोलनकारी छात्रों को जेल से रिहा करने, फर्जी मुकदमे वापस लेने, सोनू कुमार के परिजनों को पांच करोड़ का मुआवजा दो शामिल है. वहीं चक्का जाम में आरवाइए के जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी, आइसा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव , आइसा नेता- रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, साहिल एरोरा , चंदन दास, संजय साजन, अखिलेश गुप्ता, राजू राम, अपू यादव, कमलेश कुमार, अर्जुन कुमार, सुधीर कुमार, सागर पासवान, सुमित , राहुल वहीं समर्थन में भाकपा माले के नेता क्यामुद्दीन अंसारी , अमित कुमार बंटी, अभय सिंह, अभय कुशवाहा, सहित सैकड़ों छात्र युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >