सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, तीन लोग जख्मी

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि ऑटो पर सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गये. उनका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी गुलाब चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी है. इधर, मृतक के भाई दलीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने गांव से ऑटो रिजर्व कर बक्सर जा रहे थे. उसी दौरान बिलौटी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद अनिल चौधरी को सदर अस्पताल से पटना ले जाया जा रहा था. तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. परिजन उनके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहनों में चौथे स्थान पर थे. उनके परिवार में मां इंदु देवी, पत्नी ज्योति देवी व दो पुत्री मनीषा, दुर्गा एवं एक पुत्र शुभम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां इंदु देवी, पत्नी ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >